Bihar BSED Class 10 Matric Result Out : बिहार बोर्ड ने आज दिनांक 29 मार्च को दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। आप यहाँ Direct Link की मदद से अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं ।
बिहार के 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थी अपनी Board Class 10 Metric Result 2026 का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं । इसी बीच बिहार बोर्ड के कक्षा 10 वीं में पढ़ रहे छात्रों का इंतज़ार अब ख़त्म हो गया है।
बिहार बोर्ड ने आज दिनांक 29 मार्च को दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया — 81.79% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल से बेहतर है। ये रिजल्ट दोपहर 1:15 बजे आया, और लाखों स्टूडेंट्स बस इंतजार कर रहे थे।
रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने खुद रिजल्ट जारी किया। उनके साथ बीएसईबी चेयरमैन आनंद किशोर, अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र और दूसरे अधिकारी भी मौजूद थे।
📲 ऐसे चेक करें Bihar Board 10 Class Result 2026
रिजल्ट देखने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें—
- बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://matricbiharboard.com/ पर जाएं।
- अब आप “BSEB Class 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें ( यह आपके प्रवेश पत्र पर मौजूद रहता है )।
- Captcha कोड फिल करें (अगर जरूरत पड़े )।
- उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा—आप चाहें तो इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
इसको भी पढ़ें :- कक्षा 10वीं परीक्षा पास होने के बाद क्या करें ?
Direct Links For Class 10 Result 2026
| IMPORTANT LINKS | |
Get Your Class 10 Result |
Click Here |
Check Class 12 Result |
Click Here |
Download 10 2nd Dummy Admit Card |
Click Here |
Download 10 Dummy Registration Card |
Click Here |
Apply Online Scrutiny For Class 12 |
Click Here |
Apply Online Scrutiny For Class 10 |
Click Here |
Bihar Board Official Website |
Click Here |
इसको भी पढ़ें :- राइट स्ट्रीम कैसे चुनें ? कुछ जरूरी टिप्स—
BSEB 10th Result 2026 LIVE: मार्कशीट कब मिलेगी? लेटेस्ट अपडेट यहां जानें
Bihar School Examination Board (BSEB) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, लेकिन अब छात्र असली इंतजार अपनी मार्कशीट का कर रहे हैं। मार्कशीट डाउनलोड क्यों नहीं हो रही ?
बोर्ड ने कहा है कि डिजिटल मार्कशीट रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट results.biharboardonline.com पर मिलेगी। लेकिन अभी वेबसाइट पर इतना ज्यादा ट्रैफिक है कि सर्वर हैंग कर रहा है। यही वजह है कि बहुत से छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं।
अब एक्सेस कब मिलेगा ?
जैसे ही वेबसाइट फिर से ठीक से चलने लगेगी, आप आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बस आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर भरना होगा।
मार्कशीट में क्या-क्या लिखा होगा ?
ऑनलाइन मार्कशीट में ये जानकारियां रहेंगी: –
- हर सब्जेक्ट के नंबर –
- पास/फेल की स्थिति –
- आपको मिला ग्रेड
BSEB 10th Result 2026 LIVE: स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन 1 अप्रैल से
Bihar School Examination Board (BSEB) ने 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए, और इसके बाद बिहार शिक्षा विभाग ने छात्रों को एक और मौका देने का फैसला किया। स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट की सुविधा
स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट की सुविधा क्या है ?
अगर कोई छात्र अपने अंकों से खुश नहीं है या किसी एक या ज्यादा विषयों में फेल हो गया है, तो उसके पास स्क्रूटनी यानी कॉपी रीचेकिंग या कम्पार्टमेंट परीक्षा का विकल्प है।
इसको भी पढ़ें :- Passing Marks और Grading System ? समझे आसान भाषा में
आवेदन कब शुरू होंगे ?
इन दोनों प्रक्रियाओं के लिए आवेदन 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2026 तक किए जा सकते हैं।
छात्रों के लिए दूसरा मौका : इस पहल के पीछे मकसद साफ है—छात्रों को बिना पूरा साल खोए अपने अंक सुधारने या छूटे हुए विषय पास करने का मौका मिल सके। इससे उनकी पढ़ाई में रुकावट नहीं आएगी और आगे बढ़ना आसान होगा।
📰 BSEB 10th Result 2026: टॉपर्स के लिए बड़ा इनाम, लाखों रुपये के साथ लैपटॉप भी मिलेगा
इस साल BSEB ने मैट्रिक टॉपर्स के लिए शानदार इनाम तय किए हैं।
- जो भी छात्र पहला स्थान हासिल करेगा, उसे ₹2 लाख मिलेंगे।
- दूसरे नंबर पर रहने वाले को ₹1.5 लाख,
- और तीसरे स्थान के लिए ₹1 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
- अगर कोई चौथे से दसवें नंबर तक आता है, तो उसे भी ₹20,000 मिलेंगे।
- यही नहीं—टॉप 10 में जगह बनाने वाले सभी छात्रों को एक लैपटॉप, मेडल और सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
बोर्ड का कहना है, ये कदम इसलिए उठाया गया है ताकि होनहार बच्चों का हौसला बढ़े और वो पढ़ाई को लेकर और भी जोश से आगे बढ़ें।
हमारे अन्य पोस्ट भी जरूर पढ़ें :-
1. 10वीं के बाद दूसरे विकल्प क्या हैं ?
2. LPG Shortage क्यूँ हो रही है ?
3. PNG Gas Connection कैसे लें ?